April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Vidisha News : जौहरी के घर पर ED का छापा..! आर्थिक अनियमितताओं के चलते की जा रही पूछताछ

Vidisha News : विदिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां विदिशा के नंदवाना क्षेत्र में ईडी की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vidisha News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां विदिशा के नंदवाना क्षेत्र में ईडी की टीम जांच पड़ताल में जुटी है। नंदवाना में रहने वाले गौरव जौहरी, सौरभ जौहरी के घर पर ईडी द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर रही टीम के सदस्यों ने कैमरे के सामने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी कि किन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Vidisha News : सूत्रों के अनुसार मामला हीरों के कारोबार से जुड़ा हुआ है। फिलहाल जांच की कार्रवाई रात में भी जारी रहने की बात सामने आई है, जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी की किन विषयों को लेकर ईडी ने जांच की है और जांच का परिणाम क्या निकला है।

ईडी की टीम मे कोलकता और भोपाल के अधिकारी चार गाड़ियों से आए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी ईडी की टीम यहां 2 बार दबिश दे चुकी है। विदिशा में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आने की जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close