June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

देवास में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में टूटा मंच, वीडियो वायरल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Dewas News: देवास | मध्य प्रदेश के देवास में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या अधिक हो गई, जिससे अचानक मंच टूट गया। उस समय टिकेंद्र प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद थे और उनका स्वागत किया जा रहा था।

क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे टिकेंद्र प्रताप सिंह
घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद वे क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी क्रम में हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close