July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पन्ना से गिरफ्तार हुआ शातिर आरोपी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Fraude in katni: कटनी। रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को एन.के.जे. पुलिस ने पन्ना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी की पूरी राशि 36 लाख 30 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला
शिकायतकर्ता देवकीनंदन परौहा (59), निवासी दुर्गाचौक एन.के.जे., ने 5 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पन्ना निवासी तुलसी राम साहू उर्फ बोका साहू ने खुद को रेलवे कॉन्ट्रैक्टर बताया और ग्राम सकारिया (पन्ना) में रेलवे का ठेका मिलने का झांसा दिया। आरोपी ने व्यापार में निवेश के नाम पर प्रार्थी से छल-कपट कर कुल 36,30,000 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से घेराबंदी
एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत की टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन पन्ना जिले के शाहनगर के पास मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी तुलसी साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद 36 लाख 30 हजार रुपये और काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर कटनी न्यायालय में पेश किया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close