April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान खरीदी और अफीम खेती पर हंगामा, विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान धान खरीदी को लेकर सदन में तीखी बहस हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान धान खरीदी को लेकर सदन में तीखी बहस हुई। बस्तर के किसानों से धान खरीदी नहीं होने का मुद्दा कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब में कहा कि 44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने ही नहीं आए।

सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने धान खरीदी में गड़बड़ी और जबरिया समर्पण का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार से स्पष्ट आंकड़े देने की मांग की। विपक्ष के विधायकों ने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए वॉकआउट किया।

सत्र के शून्यकाल में कांग्रेस अफीम की खेती का मुद्दा भी उठाएगी। दुर्ग जिले में अफीम खेती के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद विपक्ष सरकार की कार्रवाई और चुप्पी पर सवाल उठा रही है।

सत्र के पहले सप्ताह में भी विपक्ष ने सूखा नशा से जुड़े मामलों पर सरकार को घेरा था। तब जारी तस्करों की सूची में नव्या मलिक का नाम नहीं होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। अब अफीम खेती के मामले पर कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close