July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 लोगों की मौत और कई घायल

Andhra Pradesh Accident News: तीर्थ स्थान और देव दर्शनों के लिए निकले लोगों से भरी बस घाट रोड से गुज़रते वक्त खाई में गिर गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Andhra Pradesh Accident News: अल्लूरीः आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। तीर्थ स्थान और दैव दर्शनों के लिए निकले लोगों से भरी बस घाट रोड से गुज़रते वक्त खाई में गिर गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों की हालत नाजुक है। आंध्र प्रदेश चित्तूर जिले की यह बस भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी। यह हादसा चित्तूर-मरेदुमिल्ली घाट मार्ग पर हुआ।

बस में 30 से ज्यादा लोग थे सवार

डीएम दिनेश कुमा ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में कल देर रात चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस के कंट्रोल खोने और गहरी खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अधिकारियों का कहना कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लूरी जिले के चिंतूर मंडल में तुलसीपाकालु घाट रोड पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने इस घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से बस हादसे और घायलों को दी जा रही सहायता के बारे में बात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की मौत हो गई, जबकि घायलों को चिंतूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close