Train Accident Latest News : मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं। जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं।
मालगाड़ी पलटने का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। तुरंत ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मालगाड़ी अप लाइन पर थी। जबकि पलटने के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। अधिकारियों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मालगाड़ी पलकने का हादसा कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है।




