July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, युवक की मौत, 7 से ज्यादा घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Tragic Road Accident in Korba: कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतरंगा के कारीघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान सत्यम यादव के रूप में

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार और 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य युवक शामिल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए बालको अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पिकनिक से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 युवक सवार थे। सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवक सतरंगा के कारीघाट में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सतरंगा मुख्य मार्ग पर चालक अचानक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन पुल के नीचे खाई में जा गिरा।

ऑटो के नीचे दब गए थे युवक

घायल वासु कंवर ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। ऑटो पलटने के बाद कुछ युवक उसके नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों और साथियों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

घटना के बाद निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। खरमोरा बस्ती में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेमो भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close