June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से 7 की मौत, 3 गंभीर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore Fire Latest News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में सुबह करीब 4 बजे एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, कार घर के भीतर चार्जिंग में लगी हुई थी। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे।

धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा। विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

इस दर्दनाक हादसे में शहर के एक बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और शॉर्ट सर्किट को हादसे की शुरुआती वजह माना जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close