June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- प्रेम अब विवाह की ओर जा रहा है, जो लोग विवाहित हैं उनके बीच बहुत अच्छा प्रेम पनप रहा है। प्रेम-संतान व व्यापार, नौकरी-चाकरी, जीवन खुशहाल रहेगा, सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुद्धि का भी प्रयोग करेंगे और बल का भी। लेकिन परेशानी बनी रहेगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय और प्रेम में थोड़ा तूतू-मैंमैं हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा भावुकता की स्थिति में रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान से बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। शब्द-साधक की तरह रहेंगे। लेकिन निवेश अभी वर्जित है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। बस थोड़ा सा जुबान पर ध्यान दें। नसों से संबंधित व त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में दूरी, संतान में दूरी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close