July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Today Rashifal : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत, जानें मेष समेत 12 राशियों का हाल

Today Rashifal : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Today Rashifal : ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्तूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि- शारीरिक और मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मानसिक स्थिति दबाव में रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश वर्जित रहेगा पर कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। सर में चोट-चपेट लग सकती है। नेत्र विकार संभव है। प्रेम, संतान सही है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। हरी वास्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ अधिकारियों से देंगे बाजी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– स्वयं के स्वास्थ्य पे और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। हर दृष्टिकोण से एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। बचकर पार करें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close