India vs New Zealand Test Match : टीम इंडिया ने तो जैसे आज तय कर लिया था कि कुछ करना ही नहीं है। समझ से परे है कि इसे न्यूजीलैंड की बढ़िया गेंदबाजी कहा जाए या फिर भारतीय टीम की घटिया बल्लेबाजी। भारत को अपने ही घर पर ऐसे शर्मसार होना पड़ेगा, कुछ घंटे पहले तक किसने सोचा था, शायद किसी ने भी नहीं। अब राहत की बात ये रही कि भारतीय टीम 36 के स्कोर के पार चली गई और 46 रन बना दिए। लेकिन फिर भी पूरी टीम मिलकर 50 रन नहीं बना सकी। जिस भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हों, सूरमा भरे पड़े हों, वे सब मिलकर भी 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत का अपने घर पर ये सबसे छोटा स्कोर भी हो गया है। भारतीय टीम शर्मनाक रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।




