
T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की टीम ने आखिरकार सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं नामीबिया के खिलाफ मैच में मिली उन्हें जीत भी काफी खास रही। जोस बटलर की कप्तानी लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इंग्लैंड की टीम के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उनका पहला मैच जहां बारिश की वजह से रद हो गया था तो वहीं दूसरे मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने ओमान के खिलाफ मैच में 19 गेंदों में टारगेट जहां हासिल कियो तो वहीं नामीबिया को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 41 रनों से मात दी। इंग्लैंड की ये टी20 इंटरनेशनल में जहां 100वीं जीत थी को वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने मैच को जीता तो इंग्लैंड की टीम बेहतर नेट रनरेट के साथ सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब हो गई।




