April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Haryana Oath Ceremony : नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, नायब सैनी का लगातार दूसरी बार होगा ‘राजतिलक’, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

Haryana Oath Ceremony : नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, नायब सैनी का लगातार दूसरी बार होगा 'राजतिलक' | Latest News

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

चंडीगढ़। हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी होगी। पंचकूला में सैनी की ताजपोशी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। अनिल विज समेत 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि सैनी की कैबिनेट में जाति समीकरण का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सुबह 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण होगा। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की भी उम्मीद है।

कितने बजे शपथ लेंगे नायब सैनी?

हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। नायब सैनी के शपथ ग्रहण के लिए पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड पर रखा गया है। नायब सैनी इसी साल मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए एकाएक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया था। इसके बाद वह मनोहर लाल के उत्तराधिकारी बने थे। इसके बाद बीजेपी ने नायब सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री का फेस बनाया था। बीजेपी ने चुनावों में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीती हैं। बीजेपी को तीन निर्दलियों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। ऐसे में बीजेपी का कुल संख्याबल 51 विधायकों का हो गया है।

कौन-कौन बन सकता है मंत्री?

नायब सैनी सरकार में बीजेपी सामाजिक समीकरण को साधते हुए अहीरवाल से किसी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा अनिल विज को मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है। नायब सैनी को छोड़कर कुल 12 विधायक शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हरियाणा की नई सरकार में हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है। अब देखना यह है कि क्यों बीजेपी अंतिम वक्त पर कोई चौंकाने वाले नाम शामिल करती है या फिर जो नाम चर्चा में है उन्हें ही शपथ लेने का मौका मिलता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close