August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़प्रदेशब्रेकिंग

Surguja Accident News: सरगुजा में दर्दनाक हादसा, एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में हाइड्रोलिक ट्रक पलटा, चालक की मौत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Surguja Accident News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। बॉक्साइट की अनलोडिंग के दौरान एक हाइड्रोलिक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 RY 2039 रिफाइनरी प्लांट में बॉक्साइट खाली कर रहा था। इसी दौरान ट्रक का हाइड्रोलिक सिस्टम ऊपर उठने के समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही चालक सौरव घोष (40 वर्ष) उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचाने के बाद हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद प्लांट के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चालक को ट्रक के नीचे से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था चालक

पुलिस के अनुसार मृतक सौरव घोष पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था और ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी, संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से हुआ। ट्रक और प्लांट से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

हादसे के कारणों का होगा खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और तकनीकी परीक्षण के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close