June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 23 जिलों में जमकर होगी बरसात, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज बारिश तो कहीं रुक-रुककर बौछारें पड़ रही हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज बारिश तो कहीं रुक-रुककर बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं।

23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

विशेष रूप से 23 जिलों- ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में आज और कल के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

 प्रदेश में अब तक 7.7 इंच बारिश ज्यादा 

मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना और टीकमगढ़ में अचानक बाढ़ आ सकती है। वहीं, अशोकनगर, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिलों में भी बाढ़ का खतरा है। बता दें कि इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसत 19.2 इंच बारिश हो चुकी है जबकि अब तक 11.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.7 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close