April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Sunday Rashifal : रविवार को कैसा रहेगा सभी राशि वालों का दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल

Horoscope 12 May 2024 : 12 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Horoscope 12 May 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 मई 2024 को रविवार है। यह विशेष दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है।

 

मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से सफलता की राह में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 12 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के जीवन में कई बदलाव लाएगा। धन का इस्तेमाल होशियारी से करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन समझदारी से किए गए कार्य शुभ परिणाम देंगे। आज आप रियल एस्टेट या स्टॉक मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। हालांकि, बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें। धन हानि हो सकता है। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च होंगे। लंबे समय से चली आ रहे कार्य संपन्न होंगे। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। आज साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे।

वृषभ राशि

आज आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें। छोटे-भाई को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप में मूड स्विंग के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को पार्टनर के नाइट डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि वालों का दिन बेहद खास रहेगा। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होंगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कुछ जातकों को आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। जीवन के हर पहलू में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। सफल होने के लिए खूब मेहनत करें, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने डाइट पर दें। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

कर्क राशि

प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। उद्यमियों को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। जीवनसाथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

सिंह राशि

आज सिंह राशि वालों को करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित रहेंगे। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट का सुझाव लेने में संकोच न करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

कन्या राशि

आज के दिन जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सभी कार्य सफल होंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति में बनी रहेगी। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकती है। सिंगल जातकों की अचानक से किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसके प्रति आपको प्यार का एहसास हो सकता है।

तुला राशि 

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन या पार्टी में शामिल होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। आज पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से फंड मिलेगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगे। रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। क्रोध पर काबू रखें। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस की कमी नहीं रहेगी।

वृश्चिक राशि

प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। कुछ जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। शैक्षिक कार्यों में उम्मीद से भी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

धनु राशि

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में चुनौतियां बढ़ेंगी। प्रोफेशनल लाइफ में इगो इश्यूज के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

कुंभ राशि

नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने बजट पर ध्यान दें। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करने का उत्तम दिन है। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। आज छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्तों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑयली और स्पाइसी फूड के सेवन से परहेज करें।

मीन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक जीवन में कई बदलाव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी का उत्तम दिन है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।  फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे घर-परिवार में खुशहाली आएगी।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close