September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’ का आज विमोचन, पीएम मोदी संग 35 साल के अनुभवों को किया साझा

Shivraj Singh's book 'Apnapan' Released: शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों को पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Shivraj Singh’s book ‘Apnapan’ Released: नई दिल्ली। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों को पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है। ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम से लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन आज 26 मई को दिल्ली स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा विमोचन

पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा एनडीए के सभी सांसदों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित विभिन्न दलों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।

1991 की एकता यात्रा से शुरू हुई कहानी

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह किताब उनके लिए केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए वर्षों का आत्मीय अनुभव है। पुस्तक में 1991 की एकता यात्रा से लेकर अब तक की कई घटनाओं और अनुभवों का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि उस समय मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे और वहीं से दोनों के बीच निकटता बढ़ी।

युवाओं को प्रेरित करेगी पुस्तक

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इसमें अनुशासन, समर्पण, तपस्या और जनसेवा के जरिए बड़े लक्ष्य हासिल करने की सीख दी गई है।

किताब में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, सुशासन, राष्ट्र सेवा और नीति निर्माण से जुड़े कई व्यक्तिगत अनुभवों को भी विस्तार से साझा किया गया है।

2024 में मोदी कैबिनेट में बने केंद्रीय मंत्री

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वर्तमान में वे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं।

सुरक्षा बढ़ाई गई

इसी बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से उन्हें खतरा हो सकता है। इसके बाद भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close