July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

SBI Latest Bharti 2025 : SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही कर दें आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

SBI Latest Bharti 2025 : योग्य व इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

SBI Latest Bharti 2025 : नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2900 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई, 2025 है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता, जिसमें एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) शामिल है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार की आयु सीमा 30 अप्रैल 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 30.04.2004 के बाद और 01.05.1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं)।
  • किसी विशेष सर्किल की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उस सर्किल की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा (प्रत्येक सर्किल के सामने उल्लिखित) में से किसी एक में प्रवीण (पढ़ने, लिखने और समझने में) होना चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

रिक्तियां 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2964 पदों को भरा जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शामिल हैं। ऑनलाइन टेस्ट में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षण और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षण शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षण की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 खंड हैं। हर खंड के लिए अलग-अलग समय होगा। वर्णनात्मक परीक्षण की अवधि 30 मिनट है। यह अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close