September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

Saif Ali Khan Attack : चोर ने सैफ अली खान पर किया चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में हुए भर्ती

Saif Ali Khan Attack : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चारों ने हमला कर दिया है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई। Saif Ali Khan Attack : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चारों ने हमला कर दिया है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। अभिनेता को घायल हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि चोरी की फिराक में सैफ अली खान के घर चारो ने धावा बोला था जिसके बाद ये घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह 3 बजे की है। एक चोर सैफ के घर में घुस गया था। इसी दौरान कुछ नौकर नींद से उठे। उन्होंने शोर मचाया। सैफ अली खान की भी नींद टूटी। वह बाहर आ गए। उन्होंनो चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गए। घर के नौकर और कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल लेकर गए. उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है।

एक्ट्रेस करीना कपूर सुरक्षित

सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close