Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi : SC के फैसले के बाद क्या राहुल गांधी मांगेंगे माफी? पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi : SC के फैसले के बाद क्या राहुल गांधी मांगेंगे माफी? पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना..
Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कुछ स्थानों पर नीट-यूजी पेपर लीक होने के बाद भारत की परीक्षा प्रणाली में विश्वास की कमी को हवा देने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद माफी मांगेंगे। उच्चतम न्यायालय ने नीट-यूजी 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए मंगलवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें विवादों में घिरी इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग की गई थी। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि इसकी शुचिता से समझौता होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है।




