April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal 9 January 2024 : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्री हरि विष्णु, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal 9 January 2024 : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्री हरि विष्णु, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मन चंचल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। बहन भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। उपहार का लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

समाज के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पिता या धर्मगुरुका सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेदवस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

पिता या धर्म गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

धनु राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सुधार होगा। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह गाय को भोजन कर दें और घायल गाय का उपचार करा दें व बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा।पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

मीन राशि

धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close