April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Railway Group D Latest Bharti 2025: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आखिरी तिथि से पहले करें आवेदन

Railway Group D Latest Bharti 2025 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D के 32438 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Railway Group D Latest Bharti 2025: रेलवे में नौकरी करने के लिए युवाओं के पास सुनहरा मौका सामने आया है। अब रेलवे में नौकरी कर आप भी अपना सपना साकार कर सकते हैं। दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D के 32438 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए लास्ट डेट 1 मार्च 2025 निर्धारित है। इच्छुक अभ्यार्थी रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या पोर्टल rrbapply.gov.in पर सीधे फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फीस 3 मार्च 2025 तक जमा की जा सकती है।

आवेदन संशोधन की तिथि

उम्मीदवारों को फॉर्म में संशोधन करने का एक मौका दिया जायेगा। आरआरबी की ओर से करेक्शन विंडो 4 से लेकर 13 मार्च 2025 तक ओपन रहेगी। अभ्यर्थी इन तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में त्रुटि-सुधार कर पाएंगे।

योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का केवल किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इसके अलावा इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया

RRB Group D Vacancy 2025 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको CEN 8/24 (Level 1) पर क्लिक करना है।
वेबसाइट के होम पेज पर पहले अप्लाई में क्रिएट अकाउंट पर क्लिक मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर लें।
अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close