April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Pakistan Accident News : यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 28 लोगों ने तोड़ा दम, अन्य 22 घायल

Pakistan Accident News : तेज रफ्तार यात्री बस के पलटकर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pakistan Accident News :  कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलटकर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी। क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस खड्ड में गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की।

‘फट गया था बस का टायर’ 

जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बसिमा के सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू किया।

पाकिस्तान में आम हैं सड़क हादसे  

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं,यहां यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। इससे पहले पंजाब के खुशाब जिले में 18 मई को एक ट्रक के खाई में गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 9 अन्य लोग  घायल हो गए थे। इससे पहले 3 मई को गिलगित बाल्टिस्तान में एक यात्री बस के एक संकरी सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई थीं, जबकि 21 अन्य घायल हो गए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close