April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

J&k Election Result Live Update : ‘उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए सीएम’, पिता फारूक ने किया ऐलान

J&k Election Result Live Update : 'उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री', फारूक ने किया ऐलान

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

J&k Election Result Live Update : जम्मू-कश्मीर विधानभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है। रुझानों में गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। आगे उन्होंने कहा, ”लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त को लिए गए फैसले को स्वीकार नहीं करते।” बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने पीडीपी के आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,485 वोटों से हराया। उमर अब्दुल्ला को 36010 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 17525 वोट मिले।

गांदरबल में आगे चल रहे अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला पहले भी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह आखिरी बार 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने इस बार गांदरबल और बडगाम से विधानसभा चुनाव लड़ा। गांदरबल विधानसभा सीट में 20 राउंड की काउंटिंग होनी है। 15वें राउंड की काउंटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को 30736  वोट मिल चुके हैं। पीडीपी के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर को 20970 वोट मिले हैं। पीडीपी उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला से 9766 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार इश्फाक अहमद शेख हैं।

41 सीटों पर आगे है नेशनल कॉन्फ्रेंस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले ही 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 29 सीटों पर आगे चल रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close