July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Odisha New CM : ओडिशा को मिला नया मुख्यमंत्री, साथ ही दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान

Odisha New CM : ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Odisha New CM : भुवनेश्वर। ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा के नए सीएम के रूप में चुना गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है।

दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणक वर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती परीदा के रूप में राज्य को एक महिला उपमुख्यमंत्री भी मिली है।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी, डिप्टी सीएम कणक वर्धन सिंह देव और डिप्टी सीएम प्रवती परीदा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 12 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा।

क्या रहा था विधानसभा चुनाव का परिणाम?

हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close