Nirahua-Amrapali New Song : निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ियो में से एक हैं। आए दिन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। इसी बीच अब हाल ही में दोनों का एक और नया गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे अपनी अदाओं से न सिर्फ निरहुआ बल्कि फैंस को भी दीवाना बना रही हैं।




