September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

भोपाल गोलीकांड में नया वीडियो सामने, शादी में लाखों रुपये लुटाते दिखा आरोपी; माज खान और अन्नू पाशा पर संरक्षण के आरोप

MP Latest News: वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब गेट कोहेफिजा निवासी माज खान के भाई की शादी में खुलेआम पैसे लुटाते हुए नजर आ रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
MP Latest News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए गोलीकांड के मामले में एक और नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब गेट कोहेफिजा निवासी माज खान के भाई की शादी में खुलेआम पैसे लुटाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में जहांगीराबाद निवासी अन्नू पाशा और कोहेफिजा निवासी माज खान पर बदमाश द्वारा लाखों रुपये लुटाए जा रहे थे। वायरल वीडियो में आरोपी फिल्मी गाने “बाप तो बाप रहेगा” पर डांस करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में माज खान और अन्नू पाशा आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर भी आरोपी शादाब गेट के साथ सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। हालांकि पूरे मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close