June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

आखिर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? रेस में हैं ये बड़े नाम

BJP president election delayed: बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहरलाल खट्टर और शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

BJP president election delayed: भाजपा बीजेपी अध्यक्ष के पद पर कौन काबिज होगा? फिलहाल तो ये यक्ष प्रश्न है जो हर किसी के मन में है। फिलहाल बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहरलाल खट्टर और शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे हैं। इसके अलावा महिला नेताओं में डी पुरंदेश्वरी, वानिति श्रीनिवासन का नाम शामिल हैं। ऐसे में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति का गठन हो सकता है। अगर चुनाव की जरूरत पड़ती है तो यह समिति नामांकन, जांच और मतदान की प्रक्रिया शुरू करेगी। वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के चलते बीजेपी का संगठन चुनाव टलता चला गया। बिना संगठन चुनाव के बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव भी संभव नहीं था। ऐसे में अब जब संगठन के चुनाव हुए तो उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी जल्द ही नया अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में देरी की क्या वजह?

1.बीजेपी के संविधान के अनुसार आधे से ज्यादा राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जा सकता है। अब तक संगठनात्मक तौर पर 37 में से 26 राज्यों के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। ऐसे में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के कवायद कभी भी शुरू हो सकती है। हालांकि अभी भी गुजरात, यूपी, कर्नाटक, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में चुनाव होने हैं।

2.सूत्रों की मानें तो अब भी देरी की बड़ी वजह यूपी और गुजरात जैसे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न होना बताया जा रहा है। जब तक इन दो पदों पर नाम तय नहीं होता तब तक हो सकता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव न हो। दोनों राज्यों में आने वाले वर्षों में चुनाव हैं ऐसे में पार्टी इन दोनों जगहों पर राजनीतिक संदेश देने के साथ ही जातीय समीकरण साधने की कोशिश में जुटी है।

3.माना जा रहा है कि पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटते ही बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर यह 15 अगस्त तक टल सकता है। क्योंकि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसूत्र सत्र प्रस्तावित है। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मानसून सत्र से पहले कराया जा सकता है।

चर्चा में हैं ये 4 नाम?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक चर्चा में कौन-कौनसे नाम हैं? आइये इस पर एक नजर डालते हैं।

1.शिवराज सिंह चौहान- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इसकी वजह वे आरएसएस की पहली पसंद है। उनकी छवि काफी लोकप्रिय और मास लीडर वाली है। वे मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध हैं। मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनको संगठन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव भी है। शिवराज सिंह चौहान 1991 में विदिशा से सांसद चुने गए इसके बाद 2004 तक लगातार सांसद रहें। इसके अलावा शिवराज सिंह करीब 4 बार प्रदेश के सीएम भी रह चुके हैं।

2.मनोहर लाल खट्टर- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दूसरी पंसद मनोहर लाल खट्टर हैं। वे आरएसएस के साथ ही पीएम मोदी की भी पंसद हैं। फिलहाल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। पीएम मोदी के साथ प्रचारक के तौर पर काम कर चुके हैं। दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। ईमानदार नेता की छवि हैं। हालांकि एक नकारात्मक चीज ये है कि बहुत जल्दी भड़क जाते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलने में इतने सहज नहीं हैं।

3.धर्मेंद्र प्रधान- धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं। उनका नाम भी दावेदारों की सूची में हैं। ओडिशा से आते हैं। सरकार और संगठन दोनों की पहली पसंद हैं। दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। पीएम मोदी और आरएसएस की पसंद हैं।

4.सुनील बंसल- राजस्थान से आने वाले सुनील बंसल फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। अभी ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी हैं। यूपी में 2014 में बीजेपी की सरकार बनवाने में बड़ी भूमिका निभाई। लोकसभा चुनाव के दौरान भी बंसल प्लानिंग और एक्जीक्यूशन का हिस्सा रहे। संगठन और पार्टी पर पकड़ रखते हैं। अमित शाह के करीबी हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close