July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

NEET UG 2024 Result : NEET UG 2024 का रिजल्ट जारी, जल्दी यहां से करें चेक

NEET UG 2024 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

NEET UG 2024 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर उपलब्ध हैं। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि नतीजे neet.ntaonline.in पर भी उपलब्ध होंगे।

NEET परिणामों के अलावा, NTA अखिल भारतीय टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक और प्रतिशत रैंक भी प्रदान करेगा।

NEET UG 2024 Result:  कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइच पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर NEET 2024 रिजल्ट लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण प्रदान करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका NEET 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद सटीकता के लिए स्कोरकार्ड की समीक्षा करें और फिर इसे डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।
  • आखिरी में  भविष्य के संदर्भ या आवश्यकता के लिए स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी प्रिंट करें।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close