September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति

MP Youth Congress protest : युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम हाउस का घेराव करने सड़क पर उतरे पदाधिकारी, पुलिस ने की पानी की बौछार

MP Youth Congress protest : यूथ कांग्रेस एग्जाम में गड़बड़ी,  पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले समेत अन्य मुद्दों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Youth Congress protest: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का आंदोलन भोपाल में शुरू हो गया। शुक्रवार (30 अगस्त) दोपहर प्रदेशभर से हजारों पदाधिकारी पीसीसी कार्यालय पहुंचे। यहां से पदयात्रा करते हुए सीएम हाउस के रवाना हुए। यूथ कांग्रेस एग्जाम में गड़बड़ी,  पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले समेत अन्य मुद्दों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करेगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव को साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड सौंपे जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने दो माह पहले ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान शुरू किया है। जिसमें साढे़ चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं बताई हैं। शुक्रवार को इस अभियान के समापन पर यह पोस्ट कार्ड बक्से और बोरियों में भरकर मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे।

युवा कांग्रेस के सरकार से 5 सवाल

युवक कांग्रेस ने भाजपा को चुनावी वादा दिलाते हुए पूछा-युवाओं को ढाई लाख नौकरियां कब मिलेंगी? साथ ही 1.3 करोड़ बहनों को आवास कब मिलेंगे? सरकारी नौकरी की परीक्षा में आवेदश शुल्क कब माफ होगी? नर्सिंग घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? किसानों को एमएसपी (MSP) की गारंटी कब मिलेगी?


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close