April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Latest News : BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी से मचा बवाल! पूर्व मंत्री ने धोए पुजारी के बेटे के पांव

MP Latest News: मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक के बेटे की पुजारी के साथ गुंडागर्दी के मामले से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर। MP Latest News: मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक के बेटे की पुजारी के साथ गुंडागर्दी के मामले से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष लगातार मोहन सरकार पर हमला बोल रही है। इस बीच, गोलू शुक्ला पर मारपीट का आरोप लगाने वाले पुजारी के बेटे के कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पैर धोए। बीते दिनों विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष माता टेकरी में दर्शन करने पहुंचा था। इस दौरान आरोप लगाया गया कि, रुद्राक्ष ने देर रात मंदिर के कपाट खोलने की जिद की। जब कपाट नहीं खुले तो पुजारी के बेटे को पीटा गया।

कांग्रेस नेता सोमवार को पुजारी के बेटे के पास पहुंचे। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया – “भाजपा विधायक के बिगड़ैल बेटे द्वारा सत्ता के नशे और अहंकार में देवास माता टेकरी मंदिर के पुजारी जी के पुत्र के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं इंदौर 3 से विधानसभा प्रत्याशी रहे पिंटू जोशी ने कांग्रेसजनों के साथ पुजारी जी के पुत्र के पांव पखारकर आशीर्वाद लिया। साथ ही माताजी का पूजन अर्चन कर मां से दुर्बुद्धि युवकों की अपमानित हरकत पर माँ से क्रोधित न होने की प्रार्थना की।”

दरअसल, भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा इस समय मध्यप्रदेश में बीजेपी की किरकिरी की वजह बन गया है। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला माता टेकरी का है। यहां 10 गाड़ियों के काफिले के साथ गोलू शुक्ला का बेटा चामुंडा मंदिर पहुंचा था। पुजारी के बेटे ने पट बंद होने की बात कही तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट हुई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close