April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

शशि थरूर ने पाकिस्तान और आतंकियों को दी बड़ी चेतावनी, कहा- ‘हम शांति से रहना चाहते हैं लेकिन..’

Shashi Tharoor on Pakistan : गुयाना की सरकार और नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवद के खिलाफ हर कदम पर भारत के साथ हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Shashi Tharoor on Pakistan : पाकिस्तान और इसके आतंकवादी गठजोड़ की पोल खोलने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना की यात्रा पर है। गुयाना की सरकार और नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवद के खिलाफ हर कदम पर भारत के साथ हैं। गुयाना से शशि थरूर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की है। शशि थरूर ने कहा है कि अगर वे हम पर फिर से हमला करेंगे, तो हम इसका बदला और भी खतरनाक तरीके से लेंगे।

गुयाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है- शशि थरूर

गुयाना के जॉर्जटाउन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम गुयाना में ये संदेश देने आए थे कि भारत पर आतंकवादी हमलों के कारण हमें किस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ रहा है। थरूर ने बताया कि गुयाना में हमने जिन लोगों से बात की, उनसे हमें पूरा समर्थन मिला। थरूर ने कहा कि हम ये नहीं मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ हमारी है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसमें पूरी दुनिया शामिल है। थरूर ने कहा है कि गुयाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह सुरक्षा परिषद का सदस्य है। हम उम्मीद करते हैं कि गुयाना उन मित्रों में से होगा जो हमारे पक्ष में बोलेंगे।

हमारी हर कार्रवाई जवाबी थी- थरूर

गुयाना में प्रेस वार्ता के दौरान शशि थरूर ने कहा कि भारत का प्रत्येक हमला जवाबी कार्रवाई थी। हर कार्रवाई पाकिस्तान के जवाब में थी। जब कई सरकारों ने हमें बुलाकर चिंता व्यक्त की तो हमले यही कहा कि हम युद्ध में कोई रूचि नहीं रखते हैं। अगर पाकिस्तान रुक जाता है को हमारे पास जवाबी कार्रवाई करने का कोई कारण नहीं होगा। इसके बाद 10 मई की सुबह पाकिस्तान की ओर से हमारे DGMO से संपर्क किया गया।

आतंकवादियों ने सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहा- थरूर

गुयाना के जॉर्जटाउन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से कोशिश की गई थी कि भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़क जाए। हालांकि, उनकी ये योजना बुरी तरह से विफल हो गई। भारत में सभी समुदाय एकजुट हो गए। सैन्य संघर्ष के दौरान भारत सरकार और भारतीय सेना ने जो ब्रीफिंग दी, उसमें दो महिला अधिकारी थीं और उनमें से एक मुस्लिम थी। इससे यह स्पष्ट संदेश गया कि ये पूरा मामला हिंदू-मुस्लिम के बारे में नहीं है, यह आतंकवाद के बारे में है।

हम और भी खतरनाक जवाब देंगे- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि हम शांति में हैं और हम शांति में ही बने रहना चाहते हैं। यह एक कड़ा संदेश है, लेकिन हम शांति में मजबूती के साथ बने रहना चाहते हैं, डर के कारण नहीं। हमें इस बात का कोई डर नहीं है कि ये हम पर फिर से हमला करेंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम इसका और भी खतरनाक जवाब देंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close