MP News : एमपी में खुलेंगे विद्युत पुलिस थाने, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए ये निर्देश
MP News : प्रदेश के 6 महानगरों में एक-एक विद्युत पुलिस थाने खोले जाएंगे। पुलिस थाने चेकिंग अभियान के दौरान चेकिंग दस्तों को सुरक्षा भी दी जाएगी।
भोपाल। मध्य प्रदेश में विद्युत पुलिस थाने खुलेंगे। प्रदेश के 6 महानगरों में एक-एक विद्युत पुलिस थाने खोले जाएंगे। पुलिस थाने चेकिंग अभियान के दौरान चेकिंग दस्तों को सुरक्षा भी दी जाएगी। इसके अलावा औचक निरीक्षण और केस डायरी भी तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्युत पुलिस थाने खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली सस्ती दरों पर मिलनी चाहिए। स्मार्ट मीटर मॉडल सबसे अच्छा है, इसलिए विद्युत उपभोक्ताओं के हित में सबके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं।
बता दें कि प्रदेश में 1.34 करोड़ घरेलू स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। अब तक 21 लाख से भी अधिक घरेलू स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। विद्युत पुलिस थाने खोलने का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाना है। कई बार बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने जाने पर बिजली कंपनियों को स्थानीय पुलिस की मदद नहीं मिल पाती है। लेकिन अब चेकिंग दस्तों को पुलिस की मदद मिलेगी।




