July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव का IAS संतोष वर्मा पर एक्शन, जीएडी को दिये सख्त कार्रवाई के निर्देश

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संतोष वर्मा प्रकरण का संज्ञान लिया है और जीएडी को सख़्त कारवाई के निर्देश दिये हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Bhopal News: भोपाल। IAS संतोष वर्मा का विवाद इन दिनों मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल है। एक बयान से शुरू हुआ मामला अब इतना बढ़ चुका है कि सड़क से लेकर सरकार तक हर जगह बहस, नाराजगी और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संतोष वर्मा प्रकरण का संज्ञान लिया है और जीएडी को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्णय महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

1. राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये पदोन्नति फ़र्ज़ी और जाली आदेश तैयार कर ली गई है। विभिन्न न्यायालय में आपराधिक प्रकरण लंबित है। फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों और धोखाधड़ी के आधार पर ली गई आईएएस की पदोन्नति ग़लत है। अतः आईएएस से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केन्द्र शासन को प्रेषित किया जा रहा है।

2. संतोष वर्मा के विरूद्ध जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर संनिष्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप के लिये विभागीय जांच अंतिम स्तर पर है। वर्तमान प्रकरण में संतोष वर्मा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का प्रस्तुत जबाव संतोषजनक नहीं है। उनके द्वारा सतत मर्यादा विहीन वक्तव्य जारी किये जा रहे हैं। अतः उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया।

3. राज्य शासन द्वारा संतोष वर्मा को उप सचिव कृषि विभाग से हटाकर जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच करने का निर्णय लिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close