September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए! मोहन कैबिनेट में हुआ ऐलान, अन्य इन फैसलों पर लगी मुहर

MP Cabinet Meeting: सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई है। कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Cabinet Meeting: भोपाल: सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई है। कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कैबिनेट के फैसलों को बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बार बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाएगी। वहीं, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। भावातंर योजना के लिए मॉडल रेट 4036 रुपए का निकला है। इसके बाद हम प्रतिदिन भाव निकालेंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन नया रेट जारी होगा।

ये अहम फैसले हुए

मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि भावांतर योजना ने देश में एक नई ऊंचाई प्राप्त की है। भावांतर की राशि 13 नवंबर को किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। साथ खंडवा जिले के मंधाता में सिविल न्यायालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सात नए पद सृजित किए जाएंगे। साथ ही ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना के लिए टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। अब पुनरीक्षित राशि 2424 करोड़ रुपए हैं। इसमें 228 करोड़ की लागत बढ़ गई है।

लाडली बहनों को मिलेंगे 1500

वहीं, इसी महीने से लाडली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में अभी 1.26 करोड़ लाडली बहने हैं। अभी तक लाडली बहनों को 44 हजार करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी से राशि ट्रांसफर करेंगे।

साथ ही सभी शासकीय भवनों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अभी जिला स्तर पर शुरुआत होगी। जिला मुख्यालयों पर 20 किलोवाट के प्लांट लगेंगे। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ को सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की राशि दी गई है। वहीं, सीएम मोहन यादव मंगलवार को गुजरात दौरे पर जाएंगे। गुजरात के केवड़िया में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां एमपी के 70 कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुति देंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close