June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर, दो आतंकी ढ़ेर, यहां देखें पूरी जानकारी

encounter started between terrorists : बारामूला जिले के हादीपोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

encounter started between terrorists : जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारामूला जिले के हादीपोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस थाना सोपोर के हादीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। जिसे पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। अभी इससे जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

बीते दिन भी हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि बीते दिन यानी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू होने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी। मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, “क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुंछ जिले में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इसी बीच आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।”

श्रीनगर बना था टेम्परेरी रेड जोन

वहीं, श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार श्रीनगर को तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए ‘अस्थायी रेड जोन’ घोषित किया गया है। श्रीनगर पुलिस ने आगे कहा, “रेड जोन में सभी अनधिकृत ड्रोन संचालन ड्रोन नियम, 2021 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार दंडित किए जा सकते हैं।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close