June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतब्रेकिंग

Australia Vs India: 23 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे मैच, जानें कहां से देखें लाइव

Australia Vs India 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Australia Vs India 2nd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें दूसरा वनडे मैच

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और 5 टी30 मैच खेला जाएगा।। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर गुरुवार को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत की टीम दूसरे मुकाबले में सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। पहले मुकाबले में दोनों बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच

पहले मैच में भारत को मिली थी हार

पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस मैच में भारत की टीम को 7 विकेट से हार मिली थी। पर्थ में लगातार बारिश होने की वजह से कई बार मैच रोका गया। पहला मुकाबला 26-26 ओवर का खेला गया। भारत 26 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। डीएलएस नियम के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम 21.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।

कहां पर देखें मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप व वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। वहीं फ्री में आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

  • भारत की पूरी टीम:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल
  • ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम:  मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close