July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Latest News : अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

MP Latest News : अखिल भारतीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग के महाकुम्भ में आज विभिन्न प्रदर्शनी का सोमवार को शारदा विहार भोपाल मे उद्घाटन किया गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Latest News : भोपाल। विद्या भारती के 05 दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग के महाकुम्भ में आज विभिन्न प्रदर्शनी का सोमवार को शारदा विहार भोपाल मे उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे विश्वास कैलाश सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री मध्यप्रदेश शासन, दूसि रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष, गोविंदचंद महंत विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री,  यतीन्द्र शर्मा,  श्रीराम आरावकर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री,  निखिलेश महेश्व्री विद्या भारती मध्यरभारत प्रांत के संगठन मंत्री व विद्या भारती के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

तीन विशेष प्रदर्शनियाँ – संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियाँ और शिशु वाटिका :

संस्कृति प्रदर्शनी – लोकमाता अहिल्याबाई होल्कटर की 300वी जयंती के अवसर पर उनके व्य्क्तित्वा एवं कृतित्वत पर आधारित है। मध्यकप्रदेश की गौरव वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वी जयंती के अवसर पर उनके शौर्य को दर्शाते हुए प्रदर्शनी है साथ ही मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक व दार्शनिक धरोहरों की महत्ता को दर्शाती हुई मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई हैं।

डिजिटल उपलब्धियाँ प्रदर्शनी – डिजिटल प्रदर्शनी मे विद्या भारती द्वारा वर्षभर बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियाँ व अन्यप सामाजिक सरोकार एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी इस प्रदतर्शनी में दी गई है।

शिशु वाटिका प्रदर्शनी – विद्या भारती की शिशु शिक्षा की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं के माध्यम से शिशु को खेल-खेल में शिक्षा के माध्य म से सर्वांगीण विकास की अवधारणा को प्रदर्शित करती है।

विद्या भारती के कार्यों की सराहना :

प्रदर्शनियों के अवलोकन के पश्चात मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मीडिया से चर्चा करते हुए विद्या भारती के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं कर रहे, बल्कि वे संस्कार केंद्र के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि विद्या भारती का यह अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन आज –

5 दिन चलने वाले विद्या भारती के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आज प्रात: 09:00 बजे राष्ट्रीय स्वययंसेवक संघ के सरसंघचालक प.पू. डॉ. मोहनराव भागवत द्वारा किया जावेगा। इस कार्यक्रम में देशभर से 700 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close