gang rape with wife in ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेपर जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। सोमवार देर रात हुई इस वारदात की एफआईआर नामकुम थाने के खरसीदाग ओपी में मंगलवार दोपहर दर्ज हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रांची के ग्रामीण एसपी और पुलिस के कई अन्य अफसर मंगलवार रात पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।




