April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Mohan Bhagwat Visit Bhopal: मंगलवार को भोपाल आ रहे RSS प्रमुख मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mohan Bhagwat Visit Bhopal: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Mohan Bhagwat Visit Bhopal: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। मोहन भागवत मंगलवार को भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में RSS के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के अभ्यास वर्ग का मंगलवार की सुबह औपचारिक उद्घाटन करेंगे। संघ प्रमुख अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विद्या भारती के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में शामिल होने देश भर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंच चुके हैं।

शारदा विहार में अभ्यास वर्ग के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का आज सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उद्घाटन किया। अब मंगलवार को इस आयोजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। अभ्यास वर्ग में शिक्षा नीति के साथ ही राष्ट्र सेवा, संगठन शक्ति, अनुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग वर्ग होंगे। इस अभ्यास वर्ग में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व कौशल से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

भागवत के भोपाल दौरे को लेकर शारदा विहार परिसर तैयारी पूरी हो गई है। 8 मार्च को अभ्यास वर्ग का समापन संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी करेंगे। देशभर में 20 भाषाओं में विद्या भारती के 22 हजार 100 स्कूल संचालित हैं। इनमें 1.54 लाख शिक्षक अध्यापन करते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close