July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

राजधानी में 9 मार्च को मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प, फ्लिपकार्ट-बिग बास्केट सहित कई कंपनियां करेंगी भर्ती

CG Raipur Rojgar Mela: मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 मार्च को रायपुर में विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Raipur Rojgar Mela: रायपुर: मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 मार्च को रायपुर में विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर और डॉ. रेड्डीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है।

कैम्प सुबह 10 बजे से सुंदर नगर स्थित ग्रो रायपुर केंद्र, पीडब्ल्यूडी मकान नंबर 843, कुशालपुर फ्लायओवर के पास आयोजित होगा। इस दौरान कई निजी कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में प्रमुख रूप से फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट और टपरी द कैफे सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक मूकबधिर दिव्यांगजन इस कैम्प में भाग ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं या स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल और फोटोकॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने पात्र अभ्यर्थियों से इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close