April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का ऐलान

Bihar Patna News: बिहार के 10 जिलों में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Patna News: पटना: बिहार के 10 जिलों में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है।

पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में 01, औरंगाबाद में 01, समस्तीपुर में 01, नवादा में 01, जमुई में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलम्ब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close