June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, CM के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस की पिक-अप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई जिसमें दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं, कई लोगों के सिर फूटे हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही थी बस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में, मुख्यमंत्री के शामिल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिक-अप गाड़ी के बीच टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि यह घटना नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियों से ज़िला अस्पताल और आस-पास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है।

CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, ”आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।

मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।”
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close