June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Maharashtra Latest News : एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maharashtra Latest News : मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए खुद देवेंद्र फडणवीस पहुंचे हैं। ये नाराजगी की खबर के बाद शिंदे और फडणवीस की पहली मुलाकात है। ये मुलाकात वर्षा बंगले पर हुई है।

 

हालही में हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे शिंदे

हालही में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल हो सकती है और उससे पहले राजनीतिक गलियारे में कुछ भी हो सकता है। आज ही महायुति की एक अहम बैठक होने वाली थी जिससे पहले शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। एकनाथ शिंदे को डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट कराने के लिए कहा है। एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। डॉक्टर्स की टीम कुछ टेस्ट करेगी और फिर रिपोर्ट देगी। शिंदे लगातार बुखार और गले में संक्रमण की वजह से परेशान है

 

हालांकि अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो बढ़िया हैं। सूत्रों के मुताबिक महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे का सम्मान नही रखा जा रहा है और शपथ विधि की तारीख , स्थान निश्चित करने और अन्य फैसले लेते वक्त उनसे पूछा नहीं गया, गृह विभाग सहित मान सम्मान को लेकर भी एकनाथ शिंदे और उनके विधायक नाराज हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close