Mahakumbh 2025 : महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है और भीड़ कम नहीं हो रही है। माघी पूर्णिमा के विशेष स्नान को लेकर लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए घरों से निकल चुके हैं। लेकिन प्रयागराज पहुंचने के कई रास्तों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। देशभर से लोग बस, ट्रेन और निजी वाहनों से महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए आ रहे हैं।
रेलवे ने दी है जानकारी
बता दें कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 1:30 से दिनांक 14 फरवरी के रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा। भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि, महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य सभी आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।




