June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Nagpur Latest News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की हुई मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा

Nagpur Latest News : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Nagpur Latest News : नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

पटाखा बनाने का चल रहा था काम

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।”

मुंबई में आग लगने से दो की मौत

वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को हुए एक अन्य हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। यहां सुबह एक 11 मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा, हालांकि अब इन दोनों की हालत स्थिर है। दमकल अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया।

अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से जलने के बाद 42 वर्षीय सबीला खातून शेख और 30 वर्षीय साजिया आलम शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close