September 12, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश मौसम: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Report: भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है।

आज नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट बताया गया है। वहीं बैतूल, सागर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा भी बना हुआ है।

जिन जिलों में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है, उनमें नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, सागर, जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, पांढुर्णा, दमोह और आसपास के इलाके शामिल हैं। जबलपुर में पिछले 24 घंटे में 70.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भोपाल में भी बादल छाए रहने और बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। IMD के अनुसार 4 सितंबर को भोपाल में भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 3 से 6 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को अति भारी, जबकि 4 और 5 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close