April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

List of Women Chief Ministers : आजाद भारत की महिला मुख्यमंत्रियों की सूची, आतिशी का नाम इस नंबर पर

List of Women Chief Ministers : आइए जानते हैं कि आतिशी से पहले और किन महिला नेताओं ने भारत में सीएम का पद संभाला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

List of Women Chief Ministers : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा कर दिया है। पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया सीएम के तौर पर नामित किया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। आपको बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी और आजादी के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आइए जानते हैं कि आतिशी से पहले और किन महिला नेताओं ने भारत में सीएम का पद संभाला है। आइए जानते हैं आतिशी से पहले कौन सी महिलाएं सीएम का पद संभाल चुकी हैं।

  • सुचेता कृपलानी: 2 अक्टूबर 1963 से लेकर 13 मार्च 1967 तक यानी 3 साल, 162 दिन तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।
  • नंदिनी सत्पथीछ: 14 जून 1972 से लेकर 16 दिसंबर 1976, यानी 4 साल 185 दिन तक ओडिशा की सीएम रहीं।
  • शशिकला काकोडकर: 12 अगस्त 1973 से लेकर 27 अप्रैल 1979 यानी कुल 5 साल 258 दिन गोवा की मुख्यमंत्री रहीं।
  • अनवरा तैमुर: 6 दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 यानी कुल 206 दिन तक असम की मुख्यमंत्री बनीं।
  • वीएन जानकी: 7 जनवरी 1988 से लेकर 30 जनवरी 1988 यानी 23 दिन के लिए तमिलनाडु की सीएम बनीं।
  • जे जयललिता: 2 मार्च 2002 से 12 मई 2006, 16 मई 2011 से 27 सितंबर 2014, 23 मई 2015 से 5 दिसंबर 2016 तक यानी कुल 14 साल 124 दिन तक तमिलनाडु के सीएम पद पर रहीं।
  • मायावती: 13 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995, 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997, 3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 और 13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक कुल 7 साल, 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।
  • राजिंदर कौर भट्टल: 21 नवंबर 1996 से 12 फरवरी 1997 यानी कुल 83 दिनों के लिए पंजाब के सीएम बनीं।
  • सुषमा स्वराज: 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 यानी कुल 52 दिनों तक दिल्ली की सीएम रहीं।
  • शीला दीक्षित: 3 दिसंबर 1998 से लेकर 28 दिसंबर 2013 यानी कुल 15 साल 25 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
  • उमा भारती: 8 दिसंबर 2003 से लेकर 23 अगस्त 2004 यानी कुल 259 दिन तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहीं।
  • वसुंधरा राजे: 8 दिसंबर 2003 से 13 दिसंबर 2008, 13 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक यानी कुल 10 साल, 9 दिनों तक राजस्थान की सीएम रहीं।
  • ममता बनर्जी: 20 मई 2011 से अब तक करीब 13 साल, 100 दिन से ज्यादा समय से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।
  • आनंदीबेन पटेल: 22 मई 2014 से लेकर 7 अगस्त 2016 यानी कुल 2 साल 77 दिन तक गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं।
  • महबूबा मुफ्ती: 4 अप्रैल 2016 से लेकर 19 जून 2018 यानी कुल 2 साल 76 दिनों तक जम्मू-कश्मीर की सीएम रहीं।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close