April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Lal Krishna Advani Health Update : लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Lal Krishna Advani Health Update : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली: Lal Krishna Advani Health Update : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। थोड़ी देर में मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 97 बरस के हैं. पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Lal Krishna Advani Health Update : ज्ञात हो कि इससे पहले भी उन्हें इसी साल जुलाई महीने में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उससे ठीक एक महीने पहले 26 जून को रात लगभग 10:30 बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में उपचार मिल रहा था। वह 27 जून की दोपहर को डिस्चार्ज हो गए थे।

गौरतलब है कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। आडवाणी ने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। आडवाणी पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं। आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1999 से 2005 तक गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close