July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate Today: फिर चढ़े सोने के भाव, चांदी के भी मारी उछाल, जानें महानगरों का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत पिछले सत्र के मुकाबले 0.54 प्रतिशत उछल गई और यह 1,27,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। गुरुवार को सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत पिछले सत्र के मुकाबले 0.54 प्रतिशत उछल गई और यह 1,27,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी इसी अवधि में बीते सत्र के मुकाबले 1.01 प्रतिशत उछलकर 1,63,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, मजबूत घरेलू मांग और डॉलर की कमजोरी के कारण गुरुवार के सत्र में दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

महानगरों में सोने की हाजिर कीमत आज

  • goodreturns के मुताबिक, 16 अक्टूबर को दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,960 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,881 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,724 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,982 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,900 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,830 प्रति ग्राम है।
  • बेंगलुरु आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close